राजस्थान के 13 जिलों में आज भारी बारिश का डबल अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में रातभर से हो रही बारिश का दौर आज भी जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
इससे पहले रविवार को प्रदेश के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने से मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर चला। बीकानेर संभाग के चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, शेखावाटी क्षेत्र, झुंझनू, पाली, राजसंमद, में अति भारी बारिश और जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हुई।

No comments