Breaking News

राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर सस्ता

पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद सोमवार को फिर से कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 51 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। इस साल में सातवां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है।
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 51 रुपए कम करने के बाद 1659.50 रुपए की जगह 1608.50 रुपए में मिलेगा।

No comments