Breaking News

अजमेर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

अजमेर में रविवार रात व सोमवार सुबह कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात हुई। सड़कों पर पानी भर गया। तापमान में भी गिरावट हुई। ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार बना रहा और गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। श्रीनगर में तेज बारिश से बालद का दड़ा स्थित मुख्य तालाब की 50 साल बाद रविवार को चादर चली। इससे आस पास के घरों में पानी भर गया। वहां बाजारों में पानी लगातार बह रहा है।
अजमेर में फूल सागर तालाब का पानी आने से गत दिनों कायड़ पुलिया डूबकर क्षतिग्रस्त हो गई और ऐसे में यहां का ट्रेफिक डायवर्ट है। रात आठ बजे से सुबह 8 बजे तक 39 एमएम बरसात और बीते 24 घंटों में 41 एमएम बरसात हुई। अब तक अजमेर में कुल 849 एमएम बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार-आगामी दिनों में भी बरसात के आसार है।

No comments