Breaking News

स्पेन की लोरेना रूइज बनीं मिस टीन इंटरनेशनल

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 ग्रैंड फिनाले जयपुर में हुआ। रविवार देर रात स्पेन की लोरेना रूइज ने मिस टीन इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। रनरअप भारत की काजिया लिज मेजो रहीं। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मानी जाने वाली इस प्रतियोगिता में 24 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मेक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे की प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत ट्रेडिशनल राउंड से हुई, इसके बाद ओपनिंग राउंड, स्वीम सूट और क्वेश्चन-आंसर राउंड जैसे कई चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

No comments