यमुना से गाद हटाने के लिए एनजीटी से इजाजत मांगेगा जल बोर्ड
अतिक्रमण और गाद की समस्या के कारण यमुना की जल धारण क्षमता 50 फीसदी कम हो गई है। यही कारण है कि मानसून के दिनों में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर रिहायशी इलाके तक पहुंच जाता है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकतानुसार यमुना की सफाई के लिए योजना तैयार की जा रही है। एनजीटी ने नदियों की खुदाई पर रोक लगा दी है। अनुमति प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे।

No comments