जैसलमेर में पंडितों का महाकुंभ, 150 से अधिक विद्वान ज्योतिष होंगे शामिल
स्वर्ण नगरी जैसलमेर 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक भव्य ज्योतिष महाकुंभ एवं अध्यात्म सम्मान समारोह-2025 की मेजबानी करेगा. इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से 150 से अधिक ज्योतिषाचार्य, शास्त्री और आध्यात्मिक विद्वान शिरकत करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, जोधपुर और श्री कृष्णा ज्योतिष शोध संस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. आयोजन स्थल जैन उत्कर्ष भवन, जैसलमेर रहेगा.

No comments