नेपाल के हालातों पर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी जताई चिंता, जयपुर और बाड़मेर के कई लोग फंसे
नेपाल में अचानक बिगड़े हालात का असर राजस्थान पर भी दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 4 हजार यात्री काठमांडू और आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा संख्या जयपुर से गए यात्रियों की है, जो लगभग 700 बताई जा रही है. हालांकि ये आंकड़े आधिकारिक नहीं हैं. करीब 40/50 लोग मानसरोवर यात्रा पर गए थे.
काठमांडू एयरपोर्ट पर कई भारतीय यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बड़ी संख्या में लोग फिलहाल होटलों में ही ठहरे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं. स्थिति बिगडऩे के चलते उन्हें बाहर निकलने के बजाय अपने ठिकानों पर रुकने को कहा गया है.

No comments