गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के घर अलसुबह पुलिस दबिश
श्रीगंगानगर पुलिस ने बुधवार अलसुबह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पंजाब के गांव दूतावाली में दबिश दी। साथ ही रोहित गोदारा के गांव थाना कालू, अमित पंडित के 1र्5 ं स्थित घर, कार्तिक जाखड़ और विशाल पचार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गैंगस्टरों के वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई। दबिश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा के नेतृत्व में दी गई, जिसमें सौ से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई।

No comments