Breaking News

विपक्ष की तरफ सदन में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने का विरोध:कांग्रेस विधायकों ने पैदल मार्च निकाला

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस विधायकों ने आज एमएलए क्वार्टर से विधानसभा परिसर तक पैदल मार्च करके विरोध जताया।
कांग्रेस विधायक कौन है जासूसी करना बंद करो के नारे लगाते हुए विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक रोज किसी ने किसी मुद्दे को लेकर पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सदन में विपक्ष की तरफ कैमरे लगाकर निजता का हनन किया जा रहा है। हमारी निजी बातें सुनने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। यह साफ तौर पर जासूसी है।

No comments