बीकानेर में कांग्रेस नेता-व्यापारी के घर लॉरेंस गैंग का हमला
बीकानेर में कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर बुधवार तड़के 4 बजे बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। इससे घर में लगे कांच टूट गए। दरवाजे, दीवार, खिड़कियों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। धनपत और सुखदेव सगे भाई हैं।
वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- लाइन पर नहीं आया तो अब सीधे सीने पर गोली मारेंगे।
वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- लाइन पर नहीं आया तो अब सीधे सीने पर गोली मारेंगे।

No comments