Breaking News

चलते ऑटो रिक्शा में महिला का पर्स चोरी, सोने के जेवरात व नगदी थी पर्स में


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में मीरा चौक से ऑचल हॉस्पीटल के बीच ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के जेवरात व नगदी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जवाहरनगर निवासी पूनम पत्नी संजय शर्मा ने रिपोर्ट दी किमैं मीरा चोक से ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। ऑचल हॉस्पीटल पहुंचने से पूर्व ही अज्ञात दो महिलाओं ने मेरा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की चैन, लॉकेट व अगूंठी थी। 10-12 हजार रुपए की नगदी थी। 

No comments