घर से नगदी व चांदी चोरी
सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 9 में स्थित एक मकान से चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। मकान मालिक ने एक युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 55 वर्षीय वासुदेव अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि मैं गत दिवस दोपहर को घर पर खाना खाने के बाद ताला लगा कर दुकान पर चला गया। शाम 6 बजे घर लौटा, तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में आलमारी का गेट खुला हुआ था। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा पर्स गायब था। पर्स में 4500 रुपए की नगदी, मेरा आधार कार्ड, चांदी के चार सिक्के, चांदी की तीन पाजेब थी। अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी करके ले गया।

No comments