Breaking News

प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर व विधायक ने बांटे चैक व पट्टे


श्रीगंगानगर में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर अभियान-2025 के अन्तर्गत बुधवार को पहले दिन रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 4 स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड नम्बर 1 से 8 तक के लिए शिविर लगाया गया।
शिविर में जिला प्रभारी सचिव राजीव यादव, जिला कलक्टर डॉ. मंजू व विधायक जयदीप बिहाणी ने चार नागरिकों को पट्टे एवं दस नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में 30 हजार व 2.0 में 50 हजार रुपये के चैक वितरित किए। 

No comments