Breaking News

जिला चिकित्सालय में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर


श्रीगंगानगर में भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह  अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। अभियान के तहत आज जिला चिकित्सालय  के पार्क में टेंट लगाकर मेगा स्वास्थ्य शिविर  का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के पीएमओ दीपक मोंगा ने बताया कि मेगा शिविर में 14 डॉक्टर्स की टीमें लगाई गई हैं, जो जांच व चेकअप कर रही हैं। शिविर में महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं उपचार, बच्चों और महिलाओं के वेक्सीनेशन, एनीमिया जांच एवं उपचार, आभा आईडी रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जांचें व उपचार किया जा रहा है। 

No comments