पदमपुर के भगतसिंह चौराहे पर किसानों ने किया चक्काजाम
नकली खाद प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे भगतसिंह चौक पर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहन चालकों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अखिल भारतीय किसान सभा के नेता रविंद्र तरखान का आरोप है कि पदमपुर में नकली खाद की बिक्री के मामले में कृषि विभाग की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पदमपुर की 12 फर्मों पर नकली कृभको डीएपी बेचने की सूचना के बावजूद विभाग ने फैक्ट्री पर छापेमारी में जानबूझकर देरी की। आरोप है कि कुछ फर्मों ने अपनी गलती स्वीकार की है, इसके बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की।

No comments