Breaking News

बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा, गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी


श्रीगंगानगर मे जवाहरनगर पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार गुरजंट सिंंह उर्फ जंटा निवासी दुल्लापुरकेरी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी 6 बाइक बरामद की थी। आरोपी को पकडऩे में कांस्टेबल विकास गोदारा, ओमप्रकाश व दलीप की अहम भूमिका रही। 
पुलिस गुरजंट सिंह के साथी चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद आरोपियों से बाइक चोरी की अन्य वारदातों से खुलासा पर्दा उठने की उम्मीद है। 

No comments