Breaking News

ठगी करने के आरोपी पिता-पुत्र का रिमांड लेगी पुलिस


श्रीगंगानगर सदर पुलिस की गिरफ्त में आये फर्जी एस्ट्रोलोजर पिता-पुत्र को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जा रहा है। आरोपियों से लाखों की ठगी होने के खुलासे और हो सकते हैं।
थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूजा कॉलोनी में स्थित एक मकान में दबिश देकर लोगों से ठगी करने वाले विकेश कुमार निवासी व इसके पुत्र शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया था। इनके ठिकाने पर 9 युवती-महिलाएं लोगों को कॉल व चैट करके जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान करवाने का झांसा दे रही थी। पिता-पुत्र महिलाओं के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे। 

No comments