Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले के बहाने 70 लाख की ठगी

मुंबई के परेल इलाके में एक चौंकाने वाला डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 75 साल के वरिष्ठ नागरिक और आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व रूष्ठ को फंसाकर 70 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।
ठगों ने पीडि़त को यह झूठा दावा करके फंसाया कि कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की जांच में उनका नाम सामने आया है। बुजुर्ग एमडी को इस झूठे आरोप और गिरफ्तारी के डर से अपनी जीवनभर की कमाई में से 70 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर करना पड़ा।

No comments