रेलवे ट्रैक पर डाला खंभा, लोको पायलट ने अचानक लगाए ब्रेक
राजस्थान के सिरोही जिले में अरावली एक्सप्रेस को बेपटरी करने की बड़ी साजिश सामने आई है. बदमाशों ने यहां रेलवे ट्रैक पर खंभा डालकर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की. लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. इस संबंध में रेलवे की ओर से साजिशकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है.

No comments