राजस्थान में सपना चौधरी 4 के शो में हुई बड़ी घटना, विशाल डोम गिरा
राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले के निंबाहेड़ा में चल रहे राष्ट्रीय दशहरा मेला उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। देर रात हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की प्रस्तुति देखने आई भारी भीड़ के बीच अचानक एक विशाल डोम का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, क्योंकि डोम जमीन से कुछ ही फीट ऊपर रुका रहा।

No comments