Breaking News

सूने मकान से सोना-चांदी व कपड़े चोरी


हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कामरानी में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व कपड़े चोरी करके ले गये। पड़ौसी ने घर के ताले टूटे देख कर मकान मालिक को सूचना दी। गांव निवासी 52 वर्षीय लाभ सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई के लिए हनुमानगढ़ टाउन में रहता हूं। 21 सितम्बर की सुबह सहदेव कड़वासरा ने बताया कि मेरे घर में चोरी हुई है। आपके घर के भी ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर मैं मेरे घर पहुंचा, तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी पेटी से सोने का एक सैट, चांदी के दो सैट, सोने की एक चैन, पीतल के बर्तन, पहनने व ओढऩे के कपड़े गायब थे, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।

No comments