रिमांड के दौरान फिरौती मांगने के कई मामलों में खुलासा होने की उम्मीद
श्रीगंगानगर शहर के व्यापारियों व कॉलोनाइजरों को कॉल करके फिरौती की रकम मांगने के मामले में रिमांड पर चल रहे कार्तिक जाखड़ निवासी चक 2 केएलएम व एल ब्लॉक श्रीगंगानगर निवासी कविश फुटेजा से पूछताछ जारी है। सात दिन तक पुलिस दोनों बदमाशों से गहन पूछताछ करके फिरौती मांगने के कई मामलों में अहम जानकारी जुटायेगी।
अपराधियों के खुलासे के बाद कई मामलों में पुलिस को लीड मिलने की संभावना है। जवाहरनगर पुलिस ने फिलहाल दोनों बदमाश प्रोपर्टी डीलर राजू उर्फ सतीश कथूरिया के घर फायरिंग करने व फिरौती की रकम मांगने के दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया हुआ है।

No comments