Breaking News

दुकान से तीन लाख रुपए के मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी


हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला में स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर दो दर्जन से अधिक पुराने मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी करके ले गये। 
चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जाती है। पुलिस के अनुसार गांव सालीवाला निवासी संदीप भाट ने रिपोर्ट दी कि गांव के मुख्य बस स्टेंड पर मेरी बालाजी मोबाइल शॉप है। 20 सितम्बर की रात को दुकान बंद करके घर गया था। 

No comments