भारतमाला रोड़ पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, तमिलनाडू के खलासी की मौत
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड़ पर खड़े ट्रक से एक अन्य ट्रक टकराने पर तमिलनाडू के खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। यह ट्रक भी तमिलनाडू का था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तमिलनाडू निवासी अनबालागण ने रिपोर्ट दी कि मेरा 12 चक्का ट्रक है। ट्रक मेरी पत्नी के नाम से हैं। पावर ऑफ अर्टनी मेरे नाम है। मेरे ट्रक पर चालक थानगाराम व खलासी शशि कुमार एलनगोवन है। मैं ट्रक चालक, खलासी के साथ डबवाली मंडी से बीकानेर ट्रक लोड करने जा रहा था। रास्ते में रात के समय 22 चक्का ट्रक भारतमाला सड़क पर खड़ा था। इस ट्रक की हैड लाइट, ब्रेक लाइट, पार्किंग लाइट, इंडीगेटर चालू नहीं थे।

No comments