Breaking News

सरकारी अध्यापिका के पति को विदेश भेजने का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपए ठगे


रायसिंहनगर कस्बे के वार्ड नम्बर 20 में रहने वाली सरकारी अध्यापिका के पति को विदेश भेजने का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। तीन वर्ष पुराने मामले में पीडि़त अध्यापिका ने अब जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कमलजीत कौर ने मुकदमे में बताया कि  मैं बाड़मेर में सरकारी अध्यापिका हूं। वर्ष 2022 में मेरे पति मदनलाल बेरोजगार थे। ऐसे में वार्ड नम्बर 21 रायसिंहनगर में रहने वाले जितेन्द्रपाल उर्फ सन्नी व सुरेन्द्र कुमार, गांव ठाकरी निवासी दीपाराम ने मेरे पति मदनलाल को विदेश का वर्क वीजा दिलवाने का झांसा देकर दो लाख 70 हजार रुपए ले लिये।

No comments