सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके निजी फायनेंस कम्पनी से 26 लाख रुपए का ऋण उठाया
पदमपुर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक प्रोपर्टी के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करके निजी फायनेंस कम्पनी से करीब 26 लाख रुपए का कर्ज उठा लिया। कम्पनी की जांच पड़ताल में गिरवी प्रोपर्टी के दस्तावेज ही फर्जी निकले। कम्पनी ने जरिए इस्तगासा आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार यूग्रो कैपिटल कम्पनी के प्रतिनिधि भवानी सिंह ने बवेजा साइकिल स्टोर जैन सभा रोड़ पदमपुर, राकेश कुमार इन्द्रा कॉलोनी, रेखा रानी इन्द्रा कॉलोनी, साहिल रामा पुस्तक भंडार, रामबक्श 3 बीबीएम श्रीगंगानगर, सीता मिढा पत्नी सचिन उर्फ विनित कुमार पदमपुर व अज्ञात जनों के खिलाफ 25 लाख 76 हजार 845 रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments