Breaking News

बैंक में गिरवी होने के बावजूद शोरूम को बेच दिया


श्रीगंगानगर में भारतीय स्टेट बैंक शाखा से साढ़े 19 लाख रुपए का ऋण लेने के बदले में बैंक में गिरवी प्रोपर्टी स्वामी दयानंद मार्ग पर दुकान नम्बर 10 में स्थित कलाकृति वुमैन फैशन को बेच दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक ने शोरूम संचालिका सुषमा कुक्कड़ के खिलाफ जरिए इस्तगासा कोतवाली पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य प्रबंधक राजकुमार ने मुकदमे में बताया कि कलाकृति वुमैन फैशन शोरूम की संचालिका सुषमा कुक्कड़ ने शोरूम के कागजात व 37 लाख 57 हजार 600 रुपए का स्टॉक गिरवी रख कर 9 अक्टूबर 2024 को 19 लाख 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया था।

No comments