पहली पारी में 1814 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
श्रीगंगानगर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तीन दिन चलने वाली सीधी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा जिले के 29 परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार को शुरू हुई। पहली पारी में 9514 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 1814 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती रीना की देखरेख में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 10 सरकारी एवं 19 निजी शिक्षण संस्थाओं में हुई। परीक्षा में 83.99 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह पहली पारी में अभ्यर्थियों की जांच करने के पश्चात उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। बिना एडमिट कार्ड अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि दो पारियों में करवाई जा रही परीक्षा के लिए 38 पर्यवेक्षक, 1197 वीक्षक लगाए हुए हैं। साथ ही जिला स्तर पर उडऩ दस्ता दल निरंतर परीक्षा केन्द्रों की निगरानी कर रहे हैं।
No comments