1 करोड़ 51 लाख नोटों से हुआ राजस्थान के गणपति बप्पा का भव्य श्रृंगार
उदयपुर शहर के बापू बाजार में लगे 'उदयपुर चा राजा गणपतिÓ के दरबार में 1 करोड़ 51 लाख के नोटों से भव्य श्रृंगार झांकी सजाई गई। महाराष्ट्र के 8 कलाकारों ने 4 दिन की मेहनत से यह झांकी तैयार की। श्रृंगार में गणपति के साथ पूरा दरबार नोटों से सजा नजर आया। इस अवसर पर गणपति के भव्य दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यह राशि मंडल के 30 कार्यकर्ताओं ने एकत्र की थी।

No comments