Breaking News

कृत्रिम बरसात को लेकर बड़ी खबर: रामगढ़ डैम पर आज फिर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

राजधानी जयपुर में आज बुधवार सुबह रामगढ़ डैम पर कृत्रिम बारिश करवाने के लिए एक्सल-1 इंक की वैज्ञानिकों की टीम पहुंची है। मौसम वैज्ञानिक शशांक तामन के नेतृत्व में आई यह टीम आज डैम क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर बादलों में रासायनिक तत्व मिलाने की प्रक्रिया करेगी, जिससे वर्षा को प्रोत्साहित किया जा सके।
रामगढ़ डैम और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ हफ्तों में बारिश की कमी रही है। मानसून के सक्रिय होने के बावजूद जिले के जलस्रोत अपेक्षाकृत सूखे रहे हैं, जिससे सिंचाई और जलापूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।

No comments