Breaking News

राजस्थान विधानसभा में जोरदार हंगामे के बाद कांग्रेस का वॉक आउट

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है.  राजस्थान विधानसभा में व्यवस्था पर जोरदार हंगामा हुआ. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के उठकर बोलने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि आप मेरी व्यवस्था को चैलेंज नहीं कर सकते.  'स्मार्ट मीटर वापस लेनेÓ की मांग करते हुए कांग्रेस नेता सदन में नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए थे. इसके बाद सदन से कांग्रेस ने बहिर्गमन कर दिया. 
कांग्रेस के वॉक आउट के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, 'यह स्मार्ट मीटर की योजना कांग्रेस सरकार के समय लाई गई थी. अब यही लोग इसका विरोध कर रहे हैं.Ó 
इसके बाद सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली वापस पहुंचे और सरकार व संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल चुनौती दे दी.

No comments