Breaking News

जयपुर में मूसलाधार बरसात, कई इलाकों में बिजली गुल:शहर के पॉश इलाके डूबे

जयपुर में मूसलाधार बरसात ने राजधानी को जाम कर दिया। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर के कई पॉश इलाके डूब गए। तेज हवा के साथ बरसते पानी के बीच कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। दौसा में तेज बारिश के बीच पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। दौसा जिले के बांदीकुई और सीकर के फतेहपुर में सुबह हुई मूसलाधार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

No comments