Breaking News

परिवार के लोग छत पर सोते रहे, घर से लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात चोरी


हनुमानगढ़ जिले के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव छानी बड़ी में स्थित दो घरों से लाखों रुपए सोना-चांदी, नगदी चोरी हो गई। एक घर के लोग मकान की छत पर सो रहे थे, नीचे चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस गांव में एक ही रात में एक साथ दो घरों में चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर संयुक्त रूप से मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 65 वर्षीय श्रीराम अग्रवाल व श्रीराम के पड़ौसी रिसालद्दीन के घर हुई। श्रीराम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि परिवार के सभी लोग मकान की छत पर सो रहे थे। 

No comments