पुरानी आबादी एक और कार चोरी
श्रीगंगानगर शहर में पुरानी कारों को चोरी करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के कुंज विहार द्वितीय से एक और पुरानी कार चोरी हो गई। कार के मालिक प्रिंस सोनी पुत्र रामलुभाया सोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरी मारूति आल्टो कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। मुकदमे की जांच एएसआई छिन्द्रपाल सिंह को सौंपी गई है। गौरतलब है कि शहर के पुरानी आबादी, कोतवाली, जवाहरनगर व सदर पुलिस थाना क्षेत्र से बीते चार माह में आधा दर्जन कारें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले में चोरों को पकडऩे में नाकाम रही है।

No comments