यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष कांडा के साथ एक और करोड़ों की ठगी
श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष ज्योति कांडा के साथ जमीन खरीद फरोख्त के मामले में ठगी होने का एक और मामला सामने आया है। ज्योति कांडा ने अब डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने के आरोप में जवाहरनगर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार 1 बी 6 जवाहरनगर निवासी ज्योति प्रकाश कांडा पुत्र मदनलाल कांडा ने रिपोर्ट दी कि 12 एलएनपी निवासी जगदीश पुत्र रतिराम व अन्य ने जमीन बेचने का झांसा देकर मेरे साथ एक करोड़ 65 लाख रुपए की ठगी कर ली।

No comments