हत्या के जुर्म आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बंदी फरार
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर कस्बे में स्थित खुला बंदी शिविर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बंदी फरार हो गई। बंदी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार खुला बंदी शिविर के प्रहरी रामप्रताप जाट ने रिपोर्ट दी कि 38 वर्षीय सूरजपाल वाल्मीकि पुत्र जीतराम निवासी बापूनगर हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।
बंदी सूरजपाल को जैतसर के खुला बंदी शिविर में अगस्त 2019 को स्थानान्तरित किया गया था।

No comments