Breaking News

लोक देवता बाबा रामदेव मेलेे में उमड़े श्रद्धालु


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सूरतगढ़ मार्ग स्थित प्राचीन बाबा रामेदव मंदिर सहित शहर भर के अन्य बाबा रामदेव मंदिरों में मंगलवार को भाद्रपद दसमी का मेला भरा। मंदिर में बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर धोक लगाई। श्रद्धालुओं के आने का यह सिलसिला रात तक जारी रहेगा।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर परिसर में बैरिकेट लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्र एवं दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर मन्नतें मांगीं। 
बाबा रामदेव लंगर समिति की ओर से मंदिर के साथ चितलांगिया धर्मशाला में भण्डारा लगाया। 

No comments