Breaking News

बारिश से हनुमानगढ़ में हालात नियंत्रण से बाहर


बारिश के बाद हनुमानगढ़ में हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर, एसपी कार्यालय तक पानी में डूबे हुए हैं। बीती रात अबोहर मार्ग पर वाटर डैम टूट गया। इससे सीवरेज का गंदा पानी सिविल लाइंस एरिया में घुस गया। कलेक्टर व एमएलए के आवासों के आसपास सहित पूरा इलाका पानी से लबालब हो गया। सड़ान्ध मारते गंदे पानी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से जेसीबी व पोकलेन मशीनों से वाटर डैम में बंधा लगा कर हालात को नियंत्रण में लेने के प्रयास जारी हैं। घग्घर नदी में पानी की मात्रा पांच हजार क्यूसेक हो गई। इस नदी का पानी फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन और बारिश होने से घग्घर नदी भी ऊफान में आ सकती है। ऐसे में लोगों में चिंता गहराने लगी है। 

No comments