जैसलमेर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और जाट समाज के दिग्गज नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन के बाद मंगलवार को जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहुंचे और कर्नल सोनाराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सचिन पायलट के साथ बायतु विधायक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेता सड़क मार्ग से जैसलमेर होते हुए मोहनगढ़ पहुंचे। पायलट ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।
सचिन पायलट के साथ बायतु विधायक हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेता सड़क मार्ग से जैसलमेर होते हुए मोहनगढ़ पहुंचे। पायलट ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।

No comments