Breaking News

बाइक पर ले जा रहे थे चोरी की मोटर:नाकाबंदी में दबोचा

चित्तौडग़ढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक पानी की मोटर चोरी कर उसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटर और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है।
पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि 2 युवक वजीरपुरा की तरफ से चोरी की हुई पानी की मोटर लेकर सारंगपुरा की ओर जा रहे हैं। वे एक बिना नंबर की बाइक पर मोटर को बीच में रखकर ले जा रहे थे।

No comments