Breaking News

सड़क के गड्ढों में कमल खिलाया, डिप्टी-सीएम की फोटो लगाई

अजमेर की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर यूथ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान जवाहर रंगमंच से पुरानी चौपाटी लिंक रोड पर जाने वाली सड़क पर विरोध जताया। गड्ढों में भरे पानी में कमल के फूल खिलाए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी की फोटो भी लगाई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि बरसात के मौसम में सड़कों के हाल बदहाल हो गए, लेकिन प्रशासन व सरकार सुध नहीं ले रही। ऐसे में ये सड़कें हादसों का कारण बन रही है।

No comments