राजस्थान लेकर जा रहे खाद के 60 कट्टे जब्त
मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ इलाके में पुलिस और प्रशासन ने खाद के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की है। राजस्थान ले जाई जा रही डीएपी खाद के 60 कट्टे और बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपी चालक लक्ष्मीनारायण लोधा के खिलाफ थाना राघौगढ़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
वाहन में सवार लक्ष्मीनारायण लोधा झालावाड़ से पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज या भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
वाहन में सवार लक्ष्मीनारायण लोधा झालावाड़ से पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज या भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं मिला। इससे स्पष्ट हुआ कि खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

No comments