Breaking News

साइबर अपराध पर बारां पुलिस का एक्शन:33 संदिग्ध खाताधारक और 23 सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई

बारां में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, 1 से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई।
राजस्थान के साइबर क्राइम महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।  पुलिस ने 33 संदिग्ध बैंक खाताधारकों और 23 संदिग्ध सिम विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments