बीकानेरी भुजिया की कीमत कम हुई
केंद्र सरकार ने भुजिया पर लगे जीएसटी को 12 परसेंट से घटाकर पांच परसेंट कर दिया है तो भुजिया की रेट में पंद्रह से बीस रुपए की कमी आई है। बीकाजी जैसी मल्टीनेशनल कंपनी ने अपने दाम कम किए हैं तो गली-मोहल्लों में भट्टी पर बने भुजिया बेचने वाली फर्मों ने भी दाम कर दिए। बीकानेरी भुजिया पहले 220 रुपए किलोग्राम से शुरू हो रहे थे लेकिन अब इसकी कीमत दो सौ रुपए किलो से शुरू हो रही है।

No comments