नवरात्रि के पहले दिन सोने-चांदी ने लगाई छलांग
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 22 सितंबर कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। नवरात्रि के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 664 रुपए की बढ़त के साथ 1,10,508 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 2184 रुपए का उछाल आया है, ये 1,32,054 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। 22 सितंबर को गोल्ड स्पॉट 0.54 फीसदी बढ़त के साथ 3,691 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। 22 सितंबर को गोल्ड स्पॉट 0.54 फीसदी बढ़त के साथ 3,691 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

No comments