Breaking News

नवरात्र के पहले दिन टमाटर-शिमला मिर्च और फूल गोभी हुए महंगे

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नवरात्र के पहले दिन ही सब्जियों के दामों में इजाफा देखने को मिला। आज थोक मंडी में टमाटर के दाम 21 से 30 रुपए के बीच बोले गए। वहीं शिमल मिर्च के दाम आज 55 से 60 रुपए के बीच रहे। इसके अलावा आज फूल गोभी भी 25 से 40 रुपए के बीच बिकी। आज नींबू के दामों में बढ़ोतरी हुई। आज मंडी में नींबू के दाम 32 से 35 रुपए के बीच बोले गए। अन्य सब्जियों में भिंडी, कद्दू, तुरई, अरबी, हरी मिर्ची, पत्ता गोभी और बैंगन के भाव सामान्य रहे। 

No comments