Breaking News

कर्मचारियों को अब 20 साल की सेवा पर मिलेगी पूरी पेंशन

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेंशन से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए कर्मचारियों के हित में एक नई घोषणा की है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को सिर्फ  20 साल की नियमित सेवा के बाद भी पूरी पेंशन का लाभ मिलेगा। इससे पहले यह सीमा 25 साल थी, जिसे घटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम से संबंधित नए नियमों को अधिसूचित किया है। 

No comments