Breaking News

राजस्थान के 25 हजार शिक्षकों का शिक्षक दिवस रहा फीका, नहीं मिला वेतन

राजस्थान ने इस बार पंचायती राज के अधीन लगे पीडी कार्मिकों को वित्त विभाग के इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पर बगैर किसी तैयारी शिफ्ट करने से इस महीने की तनख्वाह अटक गई है। प्रदेश में लगभग 25 हजार पीडी कार्मिक है। यह सिस्टम ऑनलाइन है। पीडी कार्मिकों का डाटा की आइएफएमएस 3.0 सर्वर में गड़बड़ी और एक साथ इतने डाटा की मैपिंग में समय लगने की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में उनका वेतन बिल नहीं बन पाया है, जिससे उनका वेतन तैयार नहीं हो पाया। 

No comments