Breaking News

जर्जर भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र किया जाए स्थानान्तरित

राजस्थान की आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी आंगनबाडिय़ों को आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के ध्येय से फील्ड में कार्य करें और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
दिया कुमारी ने कहा कि असुरक्षित और जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर केंद्रों को स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने जिला उपनिदेशकों को चेताया कि किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

No comments