Breaking News

झुंझुनूं डिपो ने अगस्त में कमाए 36 लाख अतिरिक्त

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के झुंझुनूं डिपो ने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली और शानदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। आय, संचालन क्षमता और किलोमीटर लक्ष्य जैसे सभी मानकों पर इस डिपो ने अगस्त 2024 की तुलना में ?36 लाख की अतिरिक्त कमाई के साथ कई बड़े डिपो को पीछे छोड़ दिया है। यह सफलता तब हासिल हुई, जब डिपो के पास बसों और कर्मचारियों की सीमित संख्या थी। बावजूद इसके, यात्रियों और कर्मचारियों को अब तक नई बसों का लाभ नहीं मिल पाया है। 

No comments